भोपाल: पूर्व जज गिरिबाला सिंह के घर चोरी, पारदी गैंग पर शक

राजधानी भोपाल में पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। शुरुआती जांच में गुना के कुख्यात पारदी गैंग पर शक जताया जा रहा है। मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है और कई संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

भोपाल: पूर्व जज गिरिबाला सिंह के घर चोरी, पारदी गैंग पर शक
Image Slider
Image Slider
Image Slider

भोपाल: राजधानी भोपाल में पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। शुरुआती जांच में गुना के कुख्यात पारदी गैंग पर शक जताया जा रहा है। मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है और कई संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

पुलिस कमिश्नर के निर्देश के बाद गठित विशेष टीम में कटारा हिल्स, बागसेवनिया और मिसरोद थाना पुलिस को शामिल किया गया है। जांच की जिम्मेदारी कटारा हिल्स थाना प्रभारी को सौंपी गई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वारदात में गुना के पारदी गिरोह के साथ भोपाल के एक स्थानीय पारदी व्यक्ति की भी भूमिका होने की आशंका है। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

यह चोरी 28 जून की तड़के करीब 2:15 बजे हुई थी। बताया जा रहा है कि चोर घर के पिछले हिस्से से अंदर दाखिल हुए। कुछ आरोपी घर के भीतर घुसे, जबकि दो अन्य बाहर निगरानी करते रहे।

पुलिस का कहना है कि जांच में अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।